Directorate of Medical & Health Services, Uttar Pradesh

NATIONAL PROGRAMME FOR HEALTH CARE OF THE ELDERLY(NPHCE)


नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर ऑफ द एल्डरली (एन0पी0एच0सी0ई0) कार्यक्रम

उद्देश्यः-

  1. सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से वृद्धों के स्वास्थ्य के उत्थान, बचाव, उपचार एवं पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराना।
  2. सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से वृद्धावस्था में होने वाली स्वास्थ्य संबधी दिक्कतों का निदान करना।
  3. वृद्धों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सीय, परचिकित्सीय सेवा एवं परिवार में देखभाल करने हेतु व्यक्तियों की क्षमता का विकास करना
  4. वृद्ध मरीजों को जिला चिकित्सालय एवं क्षेत्रीय चिकित्सा केन्द्रों के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना ।
  5. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, आयुष एवं अन्य रेखीय विभागों जैसे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित करना।

कार्यक्रम के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यः-

  1. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारी द्वारा वृद्धों के लिए साप्ताहिक चिकित्सालय चलाना।
  2. वृद्धों का नियमित रूप से आँख, रक्तचाप, रक्तशर्करा इत्यादि से सम्बन्धित चिकित्सीय परीक्षण करना।
  3. गांवों में कैंप एवं प्रचार प्रसार के माध्यम से जन मानस को वृद्धों के स्वास्थ्य उत्थान, रोकथाम एवं उपचार सम्बन्धी सुविधाओं के बारे में जागरूक करना।
  4. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर फिजियोथिरैपी एवं परामर्श हेतु पुनर्वास केन्द्र की स्थापना
  5. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सप्ताह में दो बार वृद्धों के लिए चिकित्सालय चलाना।
  6. गम्भीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला चिकित्सालय एवं उच्च चिकित्सा केन्द्रों पर भेजना।
  7. जिला चिकित्सालय में नियमित रूप से वृद्धों के लिए वाह्य रोगी सेवा केन्द्र चलाना
  8. जिला चिकित्सालय पर वृद्ध अन्तःरोगियों के लिए 10 शैया वाले वार्ड चलाना
  9. जिला चिकित्सालय पर उपलब्ध अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा वृद्धों के आवश्यकतानुसार चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना।
  10. क्षेत्रीय वृद्ध चिकित्सा केन्द्र पर वृद्ध अन्तः रोगियों के लिए 30 शैया वाले वार्ड चलाना।
  11. क्षेत्रीय वृद्ध चिकित्सा केन्द्र पर वाह्य रोगी विभाग में वृद्धों के लिए आवश्यक प्रयोगशाला परीक्षण हेतु विशेष सैंपल एकत्रण केन्द्र चलाना।