Directorate of Medical & Health Services, Uttar Pradesh

National Tobacco Control Programme(NTCP)


राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम

तम्बाकू का हर वर्ग में बढ़ता हुआ उपयोग एक महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य समस्या बन गया है। भारत में प्रतिवर्ष करीब 10 लाख लोग तम्बाकू के उपयोग के कारण असमय मृृत्यु का शिकार हो जाते है, जिसे समय रहते बचाया जा सकता है। तम्बाकू के उपयोग के कारण कई घातक बीमारियां होती है, जिसमें ह्रदय रोग, श्वसन रोग तथा कैंसर प्रमुखता से है। उक्त को दृृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा निम्न उद््देश्यों के अनुसार प्रदेश के समस्त जनपदों में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं सी0ओ0टी0पी0ए0-2003 का संचालन किया जा रहा है-

उद्देश्य:-

तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों को रोकने के लिए राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंर्तगत मुख्य्तः पांच गतिविधियों पर अधिक बल दिया गया है-

  1. तम्बाकू नियंत्रण कानून का अनुश्रवण एवं रिपोर्टिग
  2. सूचना, शिक्षा एवं संचार
  3. विद्यालय गतिविधियां
  4. तम्बाकू नशा उन्मूलन केन्द्र
  5. सम्बंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना।